Author: Khabar World

छठ पूजा की सजावट हर तरफ दिखाई दे रही है। हर कोई अब तैयारी में लगा हुआ है। छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना के इस महापर्व का खास महत्व होता है। आम जीवन पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। सूर्य की उपासना से हर मनोकामना पूरी होती है। लोग खोया हुआ मान सम्मान, धन वैभव, नौकरी और संतान की इच्छा के लिए इस त्योहार को करते हैं। शुद्धता और पवित्रता से छठ पूजा की जाती है। छठ पूजा का जिक्र महाभारत समेत कई ग्रंथों में है। इसकी शुरुआत को लेकर कई कहानी प्रचलित है, जो इसके महत्व को…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट आया है। सिडनी में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच में अय्यर एक कैच पकड़ने के दौरान छाती के बल जमीन पर गिर पड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उन्हें बाईं पसली में चोट आई है। बताया जा रहा है कि इस चोट के कारण 3 हफ्ते तक अय्यर को क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ सकती है। तीन हफ्तों के लिए बाहर श्रेयस अय्यर न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “मैच के दौरान ही श्रेयस अय्यर को जांच के लिए…

Read More

नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 21 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से हर दिन चौंकाया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन हुए हैं और ये अपना पूरा बजट निकालने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। न सिर्फ इंडिया में बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने ठीकठाक प्रदर्शन किया है। तो चलिए जान लेते हैं फिल्म की अब तक की कमाई। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म ने ओपनिंग डे पर ‘थामा’ जैसी बड़ी रिलीज के सामने भी 9 करोड़ रुपये का शानदार…

Read More

नई दिल्ली। सुबह खाली पेट अखरोट खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं, इसके प्रयोग से हृदय, मस्तिष्क, त्वचा, ब्लड शुगर, तनाव, वजन, कम करना जैसी तमाम तरह की समस्याओं में लाभ मिलता है। खाली पेट अखरोट खाने के फायदे सुबह खाली पेट अखरोट खाने से हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है, क्योंकि अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की धड़कन को नियमित रखता है…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहले से ही 11 गुफाओं का समूह मौजूद है, जिनमें से केवल तीन गुफाएं कुटुमसर, कैलाश और दंडक को पर्यटकों के लिए खोला गया है। ग्रीन गुफा जो हाल ही में खोजी गई है, वन विभाग की टीम के लिए एक नई उपलब्धि है। इस गुफा के अंदर 200 मीटर तक पहुंचने के बाद, पानी के जमा होने के कारण टीम को आगे बढ़ने में रुकावट का सामना करना पड़ा। गुफा की संरचना कुटुमसर गुफा से मिलती-जुलती है, जिसकी छत 60 से 80 फीट ऊंची है। गुफा के भीतर चूना पत्थर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गिदम में 4 सेमी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विमानन कंपनियों का नया शेड्यूल लागू होने के साथ ही स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें मिलेंगी। वहीं, रायपुर को प्रयागराज को जोड़ने वाली फ्लाइट को इंडिगो ने हटा दिया है। रायपुर एयरपोर्ट को प्रयागराज से जोड़ने के लिए इंडिगो ने सबसे पहले 28 जून 2019 को फ्लाइट शुरू की थी। इस फ्लाइट को कंपनी ने 29 अक्टूबर 2023 को अचानक बंद कर दिया। इसके बाद फिर 16 अगस्त 2024 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत की गई। कंपनी ने नए उड़ान शेड्यूल में इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे न्यू शांति नगर में ‘मन की बात’ सुनेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे निजी होटल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दीपावली की रात नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर दरिंदों ने वारदात कों अंजाम दिया था। पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली की रात पीड़िता घर के बाहर पटाखा जला रही थी। इस दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि रूपसिंह मंडावी बस्तर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है और क्षेत्र के एक जाने-माने जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए वे लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।

Read More