खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गिदम में 4 सेमी, भैरमगढ़, नांगुर, बारसूर, छोटेडोंगर में 2 सेमी और छिंदगढ़, टोंगपाल में 1 सेमी वर्षा दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अगले 48 घंटों में गहरे डिप्रेशन और फिर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा के बीच तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 28 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


