नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट आया है। सिडनी में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच में अय्यर एक कैच पकड़ने के दौरान छाती के बल जमीन पर गिर पड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उन्हें बाईं पसली में चोट आई है। बताया जा रहा है कि इस चोट के कारण 3 हफ्ते तक अय्यर को क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ सकती है।
तीन हफ्तों के लिए बाहर श्रेयस अय्यर
न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “मैच के दौरान ही श्रेयस अय्यर को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। शुरुआती जांच में पाया गया कि उन्हें बाईं पसली में हल्की चोट आई है और उन्हें कम से कम 3 हफ्तों तक बाहर बैठना पड़ सकता है। वापसी से पहले उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को जानकारी देनी होगी।”
रिपोर्ट में आगे बताया गया, “अन्य जांचों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, उन्हें देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि श्रेयस को रिकवरी के लिए ज्यादा समय लगेगा या नहीं। अगर उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ तो रिकवरी में ज्यादा समय लग सकता है।”
अगली ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं?
भारतीय टीम को कुछ सप्ताह बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 30 नवंबर-6 दिसंबर तक चलेगी। रिपोर्ट अनुसार अभी श्रेयस के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। अगर अय्यर 3 सप्ताह में वापसी कर पाए तो उन्हें अगली वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है।
कमर में समस्याओं के चलते श्रेयस अय्यर फिलहाल 6 महीने के रेड-बॉल क्रिकेट ब्रेक पर चल रहे हैं और काफी समय से टी20 मैच भी नहीं खेले हैं। वो अपने वनडे करियर में 3 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 83 रन दूर हैं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


