Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दीपावली की रात नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर दरिंदों ने वारदात कों अंजाम दिया था। पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली की रात पीड़िता घर के बाहर पटाखा जला रही थी। इस दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि रूपसिंह मंडावी बस्तर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है और क्षेत्र के एक जाने-माने जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए वे लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।

Read More

लांजित, रैसरा और सम्बलपुर में जलाशय जीर्णोद्धार कार्यों का किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम लांजित, रैसरा और सम्बलपुर (सेमरा) में आयोजित जलाशय जीर्णोद्धार कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विकास कार्यों की शुरुआत की। लांजित में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली और सिंचाई संसाधनों के विस्तार के लिए सतत कार्य कर रही है। जलाशयों के जीर्णोद्धार से किसानों को स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे कृषि उत्पादन को नई दिशा और गति…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप आज अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंडला में आयोजित परिसर लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामलाल धुर्वे की स्मृति में परिसर का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय धुर्वे के जन्म स्थान बम्हनी जिला मंडला मध्यप्रदेश में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने स्वर्गीय धुर्वे के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और समाज में विकास की अलख जगाई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्यामलाल धुर्वे का जन्म 25 अक्टूबर 1934…

Read More

सुख-शांति की कामना के साथ शिक्षा पर ज़ोर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शनिवार काे अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान कच्चापाल के रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख एवं शांति की प्रार्थना की। आश्रम के प्राचार्य महाराज स्वामी वसुदानंद से मुलाकात कर उनसे क्षेत्र के विकास एवं आश्रम की सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत बच्चों से मुलाकात कर बातें की। जहां बच्चों से रोचक बातचीत में उनके प्रश्नों के त्वरित जवाब बच्चों ने दिए, जिस पर उन्होंने सभी की प्रसंशा की। उन्होंने…

Read More

सीआरपीएफ कैम्प में जवानों से मुलाकात कर किया उत्साहवर्धन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने बस्तर संभाग के प्रवास पर आज नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील वनांचल ग्राम कच्चापाल पहुंचे। जहां उन्होंने सीआरपीएफ के कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में जवानों से मुलाकात कर जवानों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी नक्सल मोर्चे पर उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कच्चापाल में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। कच्चापाल के सरपंच श्रीमती रजमा नुरेटी ग्राम के जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में कुल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की बोधघाट थाना पुलिस ने अश्लील हरकत, गाली-गलौज और धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी सूरज कश्यप को आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज की थी, कि पिछले 2-3 महीनों से सूरज कश्यप नशे की हालत में उनके घर आकर अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करता था। 23 अक्टूबर की रात 11:30 बजे आरोपी ने नशे में धुत होकर पीड़िता के घर पर फिर से अश्लील व्यवहार किया और धारदार चाकू से हमला कर दिया। शिकायत पर बोधघाट थाने में मामला दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिले में घटित चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी हेतु गंभीरता पूर्वक निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अमलीपदर क्षेत्र में दिनांक 14.10.2025 के रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 08.15 बजे के मध्य चन्द्रशेखर सिंह ठाकुर का मोबाईल दुकान बस स्टैण्ड चौक अमलीपदर से सेंधमारी कर 73 नग मोबाईल व इलेक्ट्रानिक सामग्री को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी किये जाने की रिपोर्ट पर दिनांक 14.10.25 को थाना अमलीपदर में अप.क्र. 115/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस0 पंजीबद्ध कर चोरी गये मशरूका व अज्ञात चोर की पतासाजी विवेचना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित मुलेर गांव तक अब विकास पहुंचाने का खाखा तैयार किया जा रहा है, 112 परिवार वाले नहाड़ी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मुलेर में अब तक न तो सड़क थी न स्कूल-आंगनबाड़ी अब गांव से 3 किलोमीटर पहले कैम्प खोल यहां तक सड़क बना दी गई है। अब इसके आगे भी सड़क और बाकी काम करने की तैयारी की जा रही है। मुलेर गांव में स्कूल टीन शेड में बना हुआ है जिसे प्राथमिक शाला मुलेर का नाम दिया गया है। वहीं सहायिका के घर पर आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर महज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला क्रिकेट संघ की ओर से 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ये ट्रायल कांकेर के भावगीर नवागांव स्थित एनसीजी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे हैं। अंडर-19 टीम का चयन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे खत्म हुआ। वहीं, अंडर-23 और सीनियर टीम के लिए चयन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई है। अंडर-19 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2009 के…

Read More