खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की बोधघाट थाना पुलिस ने अश्लील हरकत, गाली-गलौज और धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी सूरज कश्यप को आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज की थी, कि पिछले 2-3 महीनों से सूरज कश्यप नशे की हालत में उनके घर आकर अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करता था। 23 अक्टूबर की रात 11:30 बजे आरोपी ने नशे में धुत होकर पीड़िता के घर पर फिर से अश्लील व्यवहार किया और धारदार चाकू से हमला कर दिया।
शिकायत पर बोधघाट थाने में मामला दर्ज कर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक मयाराम कश्यप, प्रकाश मनहर और आरक्षक मानकू कोर्राम शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कश्यप, पिता स्व. श्याम सुंदर, को हिरासत में लिया। पूछ-ताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


