खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला क्रिकेट संघ की ओर से 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ये ट्रायल कांकेर के भावगीर नवागांव स्थित एनसीजी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे हैं। अंडर-19 टीम का चयन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे खत्म हुआ। वहीं, अंडर-23 और सीनियर टीम के लिए चयन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई है।
अंडर-19 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही मान्य होंगे। पंजीयन के समय खिलाड़ियों को 6 साल की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल/मैनुअल), आधार कार्ड (पीवीसी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में संघ के सदस्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिन्हा और शशांक नेताम मुख्य रूप से शामिल हैं।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


