खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित मुलेर गांव तक अब विकास पहुंचाने का खाखा तैयार किया जा रहा है, 112 परिवार वाले नहाड़ी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मुलेर में अब तक न तो सड़क थी न स्कूल-आंगनबाड़ी अब गांव से 3 किलोमीटर पहले कैम्प खोल यहां तक सड़क बना दी गई है। अब इसके आगे भी सड़क और बाकी काम करने की तैयारी की जा रही है। मुलेर गांव में स्कूल टीन शेड में बना हुआ है जिसे प्राथमिक शाला मुलेर का नाम दिया गया है। वहीं सहायिका के घर पर आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर महज खानापूर्ति पिछले कई सालों से की जा रही है। स्कूल में 1 शिक्षक की नियुक्ति है।
मुलेर गांव जो सालों से दंतेवाड़ा से कटा हुआ था अब इस गांव को दो तरफ से सड़क से जोड़ा जा रहा है। अरनपुर, नहाड़ी होकर और सुकमा जिले के गादीरास, बड़ेचट्टी होकर सड़क बनाई जा रही है। सड़क बन जाने से अब मुलेर गांव तक एम्बुलेंस की सुविधा भी मिलने लगेगी। अभी ग्रामीणों को अपने ग्राम पंचायत आने के लिए भी दो पहाड़ उतरकर आना पड़ता है। नक्सल क्षेत्र होने के चलते जवानों की निगरानी में मुलेर तक सड़क निर्माण किया जा रहा है, अरनपुर की तरफ से नहाड़ी तक डामर सडक बन गई है, आगे पहाड़ होने के चलते सड़क का काम रुका हुआ है। चट्टी की तरफ से मुलेर से तीन किलोमीटर पहले तक सुकमा जिले से सड़क बनाई जा रही है। मुलेर तक पहले शासन की योजनाएं नहीं पहुंचती थी। गांव में अस्पताल बनकर तैयार है, स्कूल भवन बनाने की भी तैयारी की जा रही है। मुलेर के लोगों को राशन लेने करीब 24 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। गांव के लोगों को राशन ग्राम पंचायत नहाड़ी के काकडी में मिलता था, अब यह सुविधा गांव में ही है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


