Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का तेवर बदल गया है। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज हुई। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, आने वाले दिनों में ऐसा ही रहने वाला है। सबसे ज्यादा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। आये दिन हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है, जहां आज सुबह एक कुंए में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बड़े झाड़ों के जंगल के पास असहनीय बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने गांव के कोटवार को जंगल की ओर भेजा। कोटवार ने मौके पर जाकर देखा कि सितली नाला नहर से लगे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम के भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट में 150 एमएलडी प्लांट के क्लियर वाटर डीआई राइजिंग पाइपलाइन में पचपेड़ीनाका और तेलीबांधा थाना के सामने लीकेज आ गया है। इसकी मरम्मत के लिए 10 अप्रैल को 6 घण्टे का शटडाउन लिया जायेगा। इसी के चलते शुक्रवार की शाम 11 टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होगी। कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्दू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं जोरा टंकी से 10 अप्रैल को सुबह पानी सप्लाई के बाद शाम की सप्लाई नहीं होगी। 11 अप्रैल को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रश्न पत्र लीक होने के दावे की वजह से रद्द हुई 12वीं हिंदी की दोबारा परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। हिन्दी की परीक्षा में 2 लाख 39 हजार 177 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 2395 केन्द्रों में होगी। माशिमं ने परीक्षा की सारी तैयारियां कर ली हैं। गोपनीय सामग्रियां थाने में रखी गई हैं। परीक्षा से पहले केन्द्राध्यक्ष अथवा सहायक केन्द्राध्यक्ष थाने से थाना प्रभारी और राजस्व अधिकारी उपस्थिति में गोपनीय सामग्री लेकर जाएंगे। थाने में ही गोपनीय सामग्रियों की पेटी में लगाए गए वन टाइम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।वे सुबह 11: 30 बजे नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल एंव आयुष यूनिवर्सिटी जाएंगे। यहां वे ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 6:00 बजे VIP रोड स्थित राम मंदिर के लिए रवाना होंगे। शाम 7:20 बजे को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उनका सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य वीरता की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी में बर्ड फ्लू (Avian Influenza) के दस्तक देते ही हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए “किलिंग और सर्विलांस” की रणनीति अपनाई है। शिव तिवारी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के पोल्ट्री व्यवसाय पर आगामी कुछ महीनों के लिए अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। 1. संक्रमण का पैमाना और तात्कालिक कार्रवाई बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सबसे पहले संक्रमण के स्रोत को खत्म करने पर ध्यान दिया है। मुर्गियों की मौत: संक्रमण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1500 से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने ‘एक्शन मोड’ अपना लिया है। शहरवासियों को सड़कों पर घंटों फंसने से बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में एक विशेष ट्रैफिक हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की गई है। एक कॉल, और मौके पर पहुंचेगी पेट्रोलिंग टीम यातायात विभाग ने आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है। इस पहल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुमुखी पहुंच है: त्वरित सूचना: नागरिक इस नंबर पर सीधे कॉल कर सकते हैं। डिजिटल साक्ष्य: जाम की स्थिति या गलत पार्किंग की…

Read More