Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। गोदावरी माइंस द्वारा प्रस्तावित जनसुनवाई के स्थान को लेकर आज मंगलवार काे खनन प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर-कच्चे मार्ग पर चक्का जाम करते हुए मांग की कि जनसुनवाई का आयोजन भानुप्रतापपुर में ही किया जाए, ताकि प्रभावित जनता अपनी बात खुलकर रख सके। ग्रामीणाें का कहना है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए रोजगार दिया जाए और खनन से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सीएसआर और जिला खनिज न्यास निधियों का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कोमल हुपेंडी ने गोदावरी माइंस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम रोड़ में आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया है। परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गीदम रोड़ निवासी नेहा सिंह अपनी बेटी जान्हवी 6 वर्ष, विकास 26 वर्ष, नीतू 22 वर्ष, 1 वर्ष का बच्चा सभी को लेकर घर से विद्या ज्योति स्कूल जा रहे थे, इसी दाैरान सामने से आ रही एम्बुलेंस से टक्कर हो गई,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि प्रतिबंधित और अवैध सीपीआई (माओवादी) संगठन की केंद्रीय समिति द्वारा जारी हालिया (5 नवंबर 2025) प्रेस विज्ञप्ति एक बार फिर संगठन के भीतर बढ़ती हताशा, वैचारिक भ्रम और आंतरिक कलह को दर्शाती है। समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए माओवादी कैडरों को “देशद्रोही” कहने का उनका प्रयास उनके संगठन में व्याप्त गहरे अविश्वास और विघटन को उजागर करता है। बस्तर आईजी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय तथा जोनल समिति के कई वरिष्ठ माओवादी कैडरों ने हिंसा की निरर्थक और तथाकथित “दीर्घकालिक जनयुद्ध” की खोखली…

Read More

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी दस-दस हजार की सहायता, कहा: बेटियाँ करेंगी प्रदेश का मान ऊँचा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर की मार्शल आर्ट्स की उभरती हुई खिलाड़ियों कुमारी निशा वैद एवं कुमारी संगीता सिंह से अपने निवास कार्यालय में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। दोनों खिलाड़ी आगामी नेशनल मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जम्मू-कश्मीर प्रस्थान कर रही हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि निशा और संगीता जैसी होनहार बेटियाँ प्रदेश की खेल प्रतिभा का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने पूर्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए…

Read More

विश्व विजेता भारतीय महिला दल में कवर्धा की बेटी का अमूल्य योगदान हम सभी के लिए गर्व की बात- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आकांक्षा सत्यवंशी को भेंट की शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा, कहा हनुमान जी की हम पर सदैव रही कृपा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट रहीं आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों के साथ अपने निज निवास पर आत्मीय भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उन्हें शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा भी भेंट किया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में मूल बस्तरिया परिवहन संघ का गठन किया गया है। यह संगठन बस्तर के मूल समाज से जुड़े लोगों के विकास, सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से गठित किया गया है। परिवहन कार्य हेतु स्थानीय समाज प्रमुखों से विधिवत चर्चा कर सर्वसम्मति से संघ को पूर्ण सहमति प्रदान की है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मूल समाज को रोजगार के अवसर प्रदान करना और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। नई कार्यकारिणी के गठन उपरांत पदाधिकारियों ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और तत्पश्चात बस्तर रातपरिवार के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को मुंबई और पुणे से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने एसबीआई बैंक प्रबंधक को फिक्स्ड डिपॉजिट का झांसा देकर लगभग 18 लाख रुपये की ठगी की थी, जबकि दूसरे ने ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए विशेष निर्देशों के बाद यह कार्रवाई सफल रही।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भोपाल पटनम थाना इलाके के नेशनल पार्क में हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जानें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान नारोल टेक्सटाइल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड एनवायरो मैनेजमेंट (NTIEM) के अध्यक्ष चंपालाल जी. अग्रवाल के नेतृत्व में अहमदाबाद टेक्सटाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्धारित मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरण अनुकूल टेक्सटाइल प्रसंस्करण उद्योग के विकास में सहयोग की इच्छा व्यक्त की। कंपनी ने अपने कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) की क्षमता को 100 MLD से बढ़ाकर 130 MLD करने और छत्तीसगढ़ में कपड़ा उद्योगों के लिए आधुनिक एवं टिकाऊ सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Read More

सुरक्षा चूक और चुनाव प्रचार में व्यस्तता पर उठाए सवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। बघेल ने कहा कि इतनी गंभीर सुरक्षा घटना के समय गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, जबकि उनकी जिम्मेदारी देश की राजधानी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जगदलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हमले…

Read More