खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम रोड़ में आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया है।
परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गीदम रोड़ निवासी नेहा सिंह अपनी बेटी जान्हवी 6 वर्ष, विकास 26 वर्ष, नीतू 22 वर्ष, 1 वर्ष का बच्चा सभी को लेकर घर से विद्या ज्योति स्कूल जा रहे थे, इसी दाैरान सामने से आ रही एम्बुलेंस से टक्कर हो गई, इस हादसे में जान्हवी की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं परपा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा कि कोंडागांव निवासी एक परिवार दर्शन करने के लिए पूरी गए हुए थे, वही वापस लौटने के दौरान कोटपाड़ के पास बन रहे नए सड़क में कार का पहिया स्लिप हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा पहुंचा, घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोटपाड़ के अस्पताल ले जाया गया। आज मंगलवार काे उसमें से एक घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रेफर किया गया, एम्बुलेंस चालक जैसे ही मरीज को लेकर गीदम रोड़ पहुंचा इसी एम्बुलेंस से स्कूटी की टक्कर हो गई, इस घटना में एक बच्ची जान्हवी की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


