खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में मूल बस्तरिया परिवहन संघ का गठन किया गया है। यह संगठन बस्तर के मूल समाज से जुड़े लोगों के विकास, सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से गठित किया गया है। परिवहन कार्य हेतु स्थानीय समाज प्रमुखों से विधिवत चर्चा कर सर्वसम्मति से संघ को पूर्ण सहमति प्रदान की है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मूल समाज को रोजगार के अवसर प्रदान करना और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। नई कार्यकारिणी के गठन उपरांत पदाधिकारियों ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और तत्पश्चात बस्तर रातपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव से शिष्टाचार भेंट की।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगठन बस्तर की ग्राम सभाओं, स्थानीय परिवहनकर्ताओं एवं युवाओं को जोडक़र आत्मनिर्भर बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। नव निर्मित परिवहन संघ में संरक्षक कमलचंद भंजदेव, अध्यक्ष खितेश मौर्य, उपाध्यक्ष रैतूराम बघेल, महादेव नाग, बलदेव मंडावी, चिंगडूराम बघेल, नारायण ठाकुर, सचिव भरत बघेल, संगठन सचिव चंद्रभान कश्यप, पिताम्बर कश्यप, लछिन्धर यादव, कोषाध्यक्ष पप्पू राम चालकी, सहसचिव कमलेश धाकड़, जितेन्द्र बाकड़ा, महेन्द्र बघेल, तिरूपति नागेश, मंगतू कश्यप, मीडिया प्रभारी विमल कुमार, सावेन्द्र सेठिया, कार्यसमिति सदस्य पाण्डू कुहरामी, कमल ठाकुर, महादेव बघेल, किरन नाग, वासुदेव गोयल, दुर्जन कश्यप, डोमू कश्यप, सूरज नाग, रैदू नाग बनाये गए।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय


