खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। गोदावरी माइंस द्वारा प्रस्तावित जनसुनवाई के स्थान को लेकर आज मंगलवार काे खनन प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर-कच्चे मार्ग पर चक्का जाम करते हुए मांग की कि जनसुनवाई का आयोजन भानुप्रतापपुर में ही किया जाए, ताकि प्रभावित जनता अपनी बात खुलकर रख सके। ग्रामीणाें का कहना है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए रोजगार दिया जाए और खनन से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सीएसआर और जिला खनिज न्यास निधियों का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कोमल हुपेंडी ने गोदावरी माइंस प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी लगातार क्षेत्र के आदिवासी समुदाय का शोषण कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनसुनवाई का स्थान बदला जाए और कंपनी की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोदावरी माइंस द्वारा खनन से प्रभावित इलाकों में सीएसआर और जिला खनिज न्यास निधि की राशि का उपयोग विकास कार्यों में नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कंपनी के वादों के बावजूद न तो रोजगार सृजन हुआ है, न ही बुनियादी सुविधाओं में कोई सुधार देखने को मिला है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन जनसुनवाई के आयोजन स्थल को लेकर ग्रामीणों की आपत्तियों पर विचार कर सकता है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


