खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भोपाल पटनम थाना इलाके के नेशनल पार्क में हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जानें की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के इस ऐलान के बाद से ही सुरक्षाबलों की टीम लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं। सुरक्षाबलों की टीम ने अब तक कई बड़े नक्सलियों को मौत की नींद सुला दिया है। वहीं सुरक्षाबलों के अभियान को देखते हुए कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


