Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने और उसके रिश्तेदारों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी की मात्रा में कमी हो रही है। आने वाले दिनों में ठंडी बढ़ने वाली है, जिससे लोगों को अब रजाई, कंबल का सहारा लेना पड़ेगा। रात के तापमान में अगले 24 घंटे के भीतर लगभग तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीं दो दिन बाद मध्य और दक्षिणी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से चार डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरने के आसार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को बादल गरजने-चमकने और बारिश होने की संभावना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर सर्व समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले पर मंगलवार को अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में सर्व अग्रवाल समाज रायपुर की ओर से सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए ताकि भविष्य में कोई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा पहुंचने का है। वे दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित सभा में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौट आएंगे।
केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर भत्ता, अवर सचिव ने जारी किया आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) बढ़ा दिए हैं। सरकार ने 1 जुलाई 2025 से नए भत्ते लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार की नई दरों के अनुसार किया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित विभागों को…
छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की रौनक!
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। जहां अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में वे शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इस साल जनजातीय गौरव दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर 19 और 20 नवंबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया…
6 से 9 नवंबर तक जशपुर के मयाली में लगेगा सरस मेला “महिलाओं का हुनर, जशपुर का गौरव” थीम पर होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिला प्रशासन जशपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय सरस मेला-2025 का आयोजन 6 से 9 नवंबर तक जशपुर जिले के मयाली में होगा। यह मेला आत्मनिर्भर ग्रामीण महिलाओं के हुनर, कौशल एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेला में जशपुर सहित सरगुजा संभाग के समस्त जिलों सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर से 03 से 05 एसएचजी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सिंधी और अग्रवाल समाज के सदस्यों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में कहा गया कि अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में सिंधी समाज और उनके पूजनीय इष्टदेव संत झूलेलाल जी के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन के संबंध में अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस टिप्पणी के बाद सिंधी और अग्रवाल समाज के लोगों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड़ अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन संचालित आश्रमों और छात्रावासों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं, उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि वे अब कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। कुछ ने कहा कि बच्चों की फीस और दवाइयों के लिए उन्हें सामान तक बेचना पड़ा है। वेतन नहीं मिलने से न केवल आर्थिक, बल्कि मानसिक रूप से भी हम टूट चुके हैं। हमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक यादगार शाम दर्ज की गई। इस अवसर पर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और आधुनिक कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही रजत महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम के शुरू में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मोक्षी पांडे के ओजस्वी देवी तांडव से हुआ, जिसने मंच को एक दिव्य और ऊर्जावान आभा से…

