खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक यादगार शाम दर्ज की गई। इस अवसर पर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और आधुनिक कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही रजत महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम के शुरू में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मोक्षी पांडे के ओजस्वी देवी तांडव से हुआ, जिसने मंच को एक दिव्य और ऊर्जावान आभा से भर दिया। इसके बाद, कलाकार शिवानी सामदेकर ने अपने मनमोहक ‘ छत्तीसगढ़ नृत्य’ के माध्यम से राज्य के पारंपरिक जीवन और तीज-त्यौहारों की एक मनोरम झाँकी प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित जनसमूह को छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति से गहराई से जोड़ा।
समारोह में बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। दरभा विकासखंड के छिंदावाड़ा के नर्तकों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ धुरवा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी ताल और लय ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में, नानगुर के नर्तकों ने अपनी विशिष्ट नृत्य-परम्परा परब नृत्य को मंच पर जीवंत किया। साथ ही, रास परब कला समूह ने भी एक प्रभावी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शाया कि बस्तर की कला कितनी समृद्ध और विशिष्ट है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में विवेकानंद स्कूल और कन्या क्रमांक 2 के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए समूह नृत्यों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। तीन दिनों तक चला यह भव्य समारोह न केवल छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना वर्ष की गरिमा के अनुरूप था, बल्कि इसने स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर बस्तर की लोककला और संस्कृति के संरक्षण को भी बल दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन ने कहा कि राज्योत्सव हमें और तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। आइये हम सभी एकजुटता के साथ मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहभागिता निभाएंगे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध


