
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा पहुंचने का है। वे दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित सभा में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौट आएंगे।


