Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
केंद्रीय गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, PM मोदी समापन में अफसरों से करेंगे चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IG) का सबसे बड़ा मंच होस्ट होने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आंतरिक सुरक्षा के अहम मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ मर्यादित नई दिल्ली द्वारा 72 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के आयोजन हेतु प्राप्त कार्यक्रम अनुसार राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें आज शुक्रवार काे बस्तर जिला सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव के द्वारा बस्तर जिला सहकारी संघ के बस्तर जिला मुख्यालय के कार्यालय में ध्वजारोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सहकारी बंधु उपस्थित रहे। बस्तर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिल रही ऐतिहासिक बढ़त जनविश्वास की बड़ी जीत है। एनडीए के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की जीत है। आज मंत्रिमंडल के साथियों के साथ इसकी खुशियां साझा करते हुए मन में एक ही भावना थी, सुशासन पर जनता का यह विश्वास हमें और ज़िम्मेदार बनाता है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ( एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रीमण्डल के सदस्यों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मंूगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। लोकसभा सीट से भाजपा के कांकेर सांसद भोजराज नाग ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे। अवैध उत्खनन को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा, जहां भी इस प्रकार का अवैध कारोबार होगा। हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी सांसद ने कहा था कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा। दरअसल सांसद भोजराज नाग बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज एक प्रेस वार्ता के दाैरान जिले…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबि, भाजपा 90 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 28 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। वहीं रुझानों को लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। रुझान में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि बिहार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरा कैबिनेट जश्न मना रहा है। आज हो रही अहम कैबिनेट की बैठक के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों को मिठाई खिलाकर एनडीए के प्रदर्शन पर बधाई दी। बता दें कि दोपहर डेढ़ बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव में सामने आए रुझान में एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त बना चुकी है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन 36 सीटों पर संघर्ष कर रही है, जिसमें से राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर अन्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आई हैं जिससे जिले में ठण्ड बढ़ गया है। शाम ढलते ही ठण्ड और बढ़ने लगती है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर लोगों को ठण्ड से राहत देने के लिये नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चौक-चौराहों पर शाम को अलाव की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं गार्डन चौक में ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है। इसीतरह अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी अलाव…
प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को जिले के सबसे दुर्गम कोनों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को “नियद नेल्लानार योजना“ के तहत पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर घने जंगलों के बीच बसे सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के चिंतलनार और बुरकापाल जैसे पहुंचविहीन क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। घने जंगलों के बीच पेड़ की छांव में सजे इस शिविर में वह स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं, जिनसे यह अंचल अब तक वंचित था। यह शिविर ग्रामीणों के लिए दोहरी…

