खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। लोकसभा सीट से भाजपा के कांकेर सांसद भोजराज नाग ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे। अवैध उत्खनन को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा, जहां भी इस प्रकार का अवैध कारोबार होगा। हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी सांसद ने कहा था कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा।
दरअसल सांसद भोजराज नाग बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज एक प्रेस वार्ता के दाैरान जिले में अवैध उत्खनन के सवाल पर सांसद भोजराज ने कहा कि सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। सांसद नाग ने यह भी कहा कि क्षेत्रों में अवैध रेत खदानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के फोन नही उठाने पर सांसद नाग ने कहा, कौन-कौन अधिकारी हैं, जो फोन नहीं उठाता, बात नहीं करता, जनता की समस्या नहीं सुनता आप बताना हम सभी के लिए नींबू काटेंगे। बता दें कि सांसद भोजराज नाग अपने तीखे बयानों और अधिकारियों को फटकारने के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। साल भर पहले भी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि पुरानी मानसिकता के कुछ अधिकारी हैं, वह अपनी मानसिकता त्याग दें। 6 महीने बाद फिर काम करेंगे, जिसमें किसी प्रकार का रोड़ा नहीं आना चाहिए, 6 महीने बाद मैं फिर भूत उतारूंगा।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


