खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ मर्यादित नई दिल्ली द्वारा 72 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के आयोजन हेतु प्राप्त कार्यक्रम अनुसार राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें आज शुक्रवार काे बस्तर जिला सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव के द्वारा बस्तर जिला सहकारी संघ के बस्तर जिला मुख्यालय के कार्यालय में ध्वजारोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सहकारी बंधु उपस्थित रहे।
बस्तर जिला सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने बताया कि आज से अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ हे गया है, वहीं नियत कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय दिवस कोंडागांव जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनाबाल, तृतीय दिवस आदिवासी वनांचल विश्रामपुरी के लेम्प्स भवन, चतुर्थ दिवस का कार्यक्रम सुकमा जिले की लैंम्प्स छिंदगढ़, पंचम दिवस का कार्यक्रम दंतेवाड़ा जिले के बारसूर लैंम्प्स तथा छठवें दिवस का कार्यक्रम बीजापुर जिले की लैंम्प्स बीजापुर एवं अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ एवं बस्तर जिला सहकारी संघ का संयुक्त कार्यक्रम जगदलपुर जिले के करपावण्ड लैंम्प्स में संपन्न किया जाएगा।
उन्हाेने बस्तर संभाग के सातों जिलों की सहकारी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत के पहले सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि हेतु किये जा रहे पहलों पर अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के दौरान 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच में अपनी अपनी संस्थाओं में विषय पर चर्चा के साथ गोष्टी सभा का आयोजन कर चिंतन मनन करें, जिससे सहकारिता आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सके एवं प्रत्येक सहकारी संस्था अपने कार्यालय में 14 नवंबर को अनिवार्य रूप से सहकारी ध्वज फहराये जिससे सहकारिता का माहौल देश में तैयार करने में बस्तर भी अग्रणी भूमिका निभा सके।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


