खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आई हैं जिससे जिले में ठण्ड बढ़ गया है। शाम ढलते ही ठण्ड और बढ़ने लगती है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर लोगों को ठण्ड से राहत देने के लिये नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चौक-चौराहों पर शाम को अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं गार्डन चौक में ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है। इसीतरह अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
अचानक ठण्ड बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अब शाम ढलते ही लोग बाजार से घर जाने लगते हैं। जरुरी काम से बाहर जाने पर पूरी तरह गरम कपड़ों में नजर आते हैं। मौसम के बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है। सर्दी खांसी बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्स्कों ने सर्दी के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


