Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-खबर वर्ल्ड न्यूज-भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की जलने से मौत हो गई। पुसऊ राम दुग्गा की मौत से जिला कांग्रेस में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पुसऊ राम दुग्गा को बीती रात सीने में दर्द थी उन्होंने परिजनों से मालिश करवाई थी। रात में ठंड से बचने बिस्तर के समीप अलाव जलाया गया था। देर रात अचानक घर में सामान जलने की आवाज आने पर परिजन मृतक के कमरे में पहुंचे। सामने जो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी जगन्नाथ पाटले ने पीड़िता को अकेला पाकर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हरकत पर पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन (पारिवारिक) को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा (4 साल) और राधिका वर्मा (1.5 साल) बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उक्त दोनों परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे। पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि 4 साल के मृतक करण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलाके में खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और रिंग रोड नंबर-1 को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है।…

Read More

स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। हसदेव नदी पर पाराडोल एनीकट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग की तरफ से 10 करोड़ 4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से मनेंद्रगढ़ के लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भूजल संवर्धन एवं कृषकों को स्वयं के साधन से सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और जल संसाधनों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां दुबई की यात्रा कराने का झांसा देकर एक दंपति ने 10 लोगों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है, जहां एक टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस के जरिए यह धोखाधड़ी की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी तालापारा क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस चला रहे थे। उन्होंने 2023 में लोगों को दुबई में नौकरी और घूमने-फिरने का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए। स्टेट हैंगर के शुरू होने से राज्य के विशेष विमान से वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएं अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा…

Read More

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस पूरे जगत का निर्माण ब्रह्मा, विष्णु और महेश इन तीनों देवताओं ने किया है। इसलिए इन्हें त्रिदेव भी कहा जाता है। यहीं तीन त्रिदेव इस जगत के निर्माता, पालनकर्ता और विनाशक भी है। जिसमें से ब्रह्मा जी को जगत का रचयिता कहा जाता है, मगर कई लोगों के मन में सवाल आता है कि, भगवान विष्णु और शिव जी के दुनिया भर में कई मंदिर देखने को मिलते हैं और घरों में भी इनकी पूजा की जाती है। वहीं ब्रह्मा जी का ना कोई मंदिर देखा जाता है और ना ही उनकी पूजा नहीं की…

Read More

नई दिल्ली। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया को जल्दी पारी घोषित करने का भुगतान करना पड़ा। बेंगलुरु में खेले गए इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया A ने दक्षिण अफ्रीका A के सामने 417 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 5 विकेट खो कर इस टारगेट को हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की। जॉर्डन हरमन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। इंडिया A को पहली पारी में 34 रनों की बढ़त मिली थी। वहीं दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल के नाबाद 127…

Read More

नई दिल्ली। मिलाप मिलन जावेरी की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने थामा जैसी बड़ी फिल्म से क्लैश के बावजूद खूब सक्सेस हासिल कर ली है। इस फिल्म ने पहले दो हफ्ते में तो तगड़ा कलेक्शन किया ही था वहीं तीसरे वीकेंड पर भी इसने झूम मचा दी और तीसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में काफी तेजी देखी गई। चलिए यहां जानते हैं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई? रोमांटिक थ्रिलर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई…

Read More