खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन (पारिवारिक) को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा (4 साल) और राधिका वर्मा (1.5 साल) बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उक्त दोनों परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे। पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि 4 साल के मृतक करण वर्मा ने अपनी 13 साल की बहन को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया, इस बात को लेकर वो उससे गुस्सा था।
जिसके बाद वो घर के पास कुएं के पास खेल रहे थे और इसी दौरान 13 साल की मासूम ने अपने भाई को कुएं में धकेल लिया। ये घटना उसकी 1.5 साल की बहन राधिका ने देख ली और वो रोने लगी। जिसके बाद बड़ी बहन ने अपने पास रखे रूमाल से उसका भी मुंह बांधा और उसे कुएं में धकेल दिया। पुलिस ने 13 साल की मासूम को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से अपना कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पूरे मामले को लेकर जल्द प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी कर रही है, जिसमें ये पूरी घटना को लेकर मासूम की साइकोलॉजी का खुलासा होगा।
Trending
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास


