खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां दुबई की यात्रा कराने का झांसा देकर एक दंपति ने 10 लोगों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है, जहां एक टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस के जरिए यह धोखाधड़ी की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी तालापारा क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस चला रहे थे। उन्होंने 2023 में लोगों को दुबई में नौकरी और घूमने-फिरने का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूली थी। आरोपी दंपति ने भरोसा जीतने के लिए नकली वीजा, पासपोर्ट की कॉपी और टिकट बुकिंग जैसी फर्जी दस्तावेज़ भी दिखाए, जिससे लोग उनके जाल में फँस गए।
शुरुआत में कुछ समय तक आरोपी दंपति अपने ग्राहकों से संपर्क में रहे और दुबई यात्रा की तैयारी का बहाना करते रहे। लेकिन जैसे ही रकम पूरी वसूल हुई, दोनों ने ऑफिस बंद कर दिया और फरार हो गए। पीड़ितों को जब ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वसीम अली और उसकी पत्नी पिछले कुछ महीनों से तालापारा से अपना व्यवसाय समेटकर कहीं और शिफ्ट हो गए थे।
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ठगे गए लोगों में अधिकतर युवक-युवतियाँ हैं, जिन्हें दुबई में नौकरी और बेहतर जीवन का सपना दिखाया गया था। ठगों ने लोगों को यह भी विश्वास दिलाया था कि उनका वीजा और फ्लाइट टिकट तैयार है, बस यात्रा की अंतिम तिथि का इंतजार करना है।
Trending
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास


