खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी जगन्नाथ पाटले ने पीड़िता को अकेला पाकर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हरकत पर पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज करते हुए धारा 74 और 79 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू की।
त्वरित कार्रवाई के दौरान आरोपी जगन्नाथ पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य और सबूत मिलने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Trending
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास


