Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक सिरहसार भवन बस्तर की सांस्कृतिक, धार्मिक और परंपराओं के निर्वहन के पहचान का प्रतीक है, जहां बस्तर दशहरा पर्व के दौरान मुख्य रस्म डेरी गड़ाई, जोगी बिठाई एवं बस्तर गोंचा महापर्व के अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ प्रभु नौ दिनों तक विराजमान रहते हैं । यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि बस्तर की प्राचीन परंपराओं से भी सीधा जुड़ा हुआ है। परंतु इन पारंपरिक आयोजनों के पश्चात टेम्पल स्टेट द्वारा सिरहसार भवन को कपड़ों की बिक्री (सेल) जैसे व्यवसायिक उपयोग हेतु दिया जाना, आम नागरिकों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष फणीश दुबे, प्रदेश सचिव भौम सिंह नाग ने आज गुरूवार काे राजीव भवन में हुई बैठक में किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से एग्रीस्टेक पंजीयन में हो रही देरी और वनाधिकार पट्टाधारियों का पंजीयन नहीं होने के कारण किसानों को धान बेचने से वंचित होना पड़ रहा है, इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर से जिले के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र पर पांच सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जो किसानों की समस्याओं को मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकटा गांव में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खेत देखने गए एक पिता व उसके दो बेटों पर दो जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों बेटे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता हाथियों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधि पर नजर रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। क्षेत्र…
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, शासन के प्रयासों से नया युग खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर निवासी संजय कुमार सोनी भी पहले बढ़ते बिजली बिलों से परेशान थे, लेकिन आज उनके घर में सौर ऊर्जा के माध्यम से न सिर्फ रोशनी है, बल्कि आर्थिक राहत भी है।सोनी ने बताया कि आधुनिक घरेलू उपकरणों के उपयोग के कारण प्रति माह बिजली की खपत अधिक रहती थी, जिससे बिल 2,000 से 2,500 रुपये तक…
पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस द्वारा जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों और जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर यह पहल किया गया है। इस सेल का प्राथमिक उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वन निवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है, जब हजारों परिवारों को उन्हें उनके पारंपरिक काबिज वन भूमि का अधिकार प्रदान किए गए हैं । यह कदम न केवल आदिवासी समुदायों की आजीविका को मजबूत कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम के तहत बस्तर जिले में व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टों के तहत 35,180 आवेदनों में से 22,775 हेक्टेयर क्षेत्र की मंजूरी दी गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की खराब हालत के विरोध में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आज गरूवार को पूरा केशकाल नगर स्वस्फूर्त बंद रहा । नगरवासियों ने बताया कि महीनों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धूल और कीचड़ से व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हैं। वाहन चालकों को प्रतिदिन जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। सड़क पर धूल और गड्डों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की पुलिस ने चोरी के 2 अलग-अलग मामले में आज गुरूवार काे 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। एक सुने मकान की सीट तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी से पैसे चुराकर त्रिपाल में आग लगा दी। दूसरे ने चाय के ठेले से गल्ला में रखा सारा कैश ही गायब कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पहला मामला महारानी वार्ड का है। इस वार्ड की रहने वाली झरना सोनी ने पुलिस को बताया कि रात में वो घर में नहीं थी। उस समय उसके मोहल्ले के ही कुछ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के सरसेनी स्थित काजू फैक्ट्री के पास सकर्रा में रहने वाले इंजीनियर का शव मिला है। गांव के लोगों को आशंका है। इधर घटना की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। बताया जा रहा है कि इंजीनियर और गांव के कुछ लोग देर रात तक बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद इंजीनियर घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। हिर्री क्षेत्र के सकर्रा में रहने वाले भास्कर शर्मा इंजीनियर थे। कुछ…

