खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के बाबू को रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, करगी रोड कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप द्वारा एसीबी कार्यालय बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि वह कोटा में होटल का संचालन करता है। माह अगस्त 2025 में उसके होटल के जांच के दौरान खाद्य पदार्थ पेड़ा खुली स्थिति में मिलने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था।
प्रकरण अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी बिलासपुर के यहां लंबित था। कार्यालय के बाबू विजय पांडेय द्वारा उससे जुर्माना राशि 1 लाख रुपए तक होने की बात कहकर जुर्माना राशि को 30000 रुपए तक करने के एवज में उससे 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। लेकिन वह बाबू विजय पांडेय को 20000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई,सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से 5000 रुपए ले लिया गया था तथा शेष 15000 रुपए दिया जाना शेष था जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। आज दिनांक 10.05.26 को आरोपी द्वारा प्रार्थी को 15000 रुपए रिश्वत लेने हेतु अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय में बुलाए जाने पर उक्त कार्यालय में प्रार्थी से 15000 रुपए रिश्वत रकम लिए जाने पर आरोपी विजय पांडेय सहायक ग्रेड 3 को एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया तथा रिश्वत रकम बरामद कर ली गई।
Trending
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
- मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सुशासन का असर: कोंडागांव के मगनलाल का पक्का घर का सपना हुआ साकार, एक साथ मिलीं कई योजनाओं की सौगात
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी


