खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की खराब हालत के विरोध में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आज गरूवार को पूरा केशकाल नगर स्वस्फूर्त बंद रहा । नगरवासियों ने बताया कि महीनों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धूल और कीचड़ से व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हैं। वाहन चालकों को प्रतिदिन जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। सड़क पर धूल और गड्डों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर बंद के दौरान स्थिति पर कड़ी नजर रखी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासनिक अधिकारियाें ने विरोध प्रदर्शन के बीच स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से मुलाकात कर यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के केशकाल नगर मार्ग की मरम्मत के लिए 8 करोड़ 19 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर कल, 7 नवंबर को सुबह 11:30 बजे खुलेगा।जानकारी के अनुसार, पहले भी कई बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन किसी ठेकेदार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी। अब उम्मीद है कि इस बार ठेकेदार आगे आएंगे और सड़क सुधार का काम जल्द शुरू हो सकेगा। व्यापारी संघ और नागरिक मंच के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क मरम्मत की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें एन-30 की तत्काल मरम्मत शुरू करना, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए एक समिति का गठन करना और नगर की सड़कों पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित छिड़काव शामिल है।
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत


