खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष फणीश दुबे, प्रदेश सचिव भौम सिंह नाग ने आज गुरूवार काे राजीव भवन में हुई बैठक में किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से एग्रीस्टेक पंजीयन में हो रही देरी और वनाधिकार पट्टाधारियों का पंजीयन नहीं होने के कारण किसानों को धान बेचने से वंचित होना पड़ रहा है, इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर से जिले के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र पर पांच सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जो किसानों की समस्याओं को मौके पर सुनकर तत्काल निराकरण करेगी । इस निर्णय में संभाग प्रभारियों और जिला अध्यक्षों ने संयुक्त सहमति दी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश किसान कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप किसानों की हर समस्या पर मैदान में उतरकर कार्य करेगी। संभाग प्रभारियों ने कहा कि किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा ही संगठन की प्राथमिकता है, और आने वाले दिनों में धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी किसान को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस दाैरान प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष फणीश दुबे, प्रदेश सचिव भौम सिंह नाग,शहर जिला अध्यक्ष सुशील भैया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शुक्ला,किसान अध्यक्ष दयाराम कश्यप,नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहादेव नाग,मंडल प्रभारी धर्मलाल,मंडल अध्यक्ष भोजराज,तथा बुद्धप्रकाश, मीनकेतन, कमल नाग (पूर्व सरपंच),मंगलसाय बघेल, नंदकिशोर बघेल (जनपद सदस्य) एवं श्री गुलाटी बैठक में उपस्थित रहे।
Trending
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख


