Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने ‘एक्शन मोड’ अपना लिया है। शहरवासियों को सड़कों पर घंटों फंसने से बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में एक विशेष ट्रैफिक हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की गई है। एक कॉल, और मौके पर पहुंचेगी पेट्रोलिंग टीम यातायात विभाग ने आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है। इस पहल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुमुखी पहुंच है: त्वरित सूचना: नागरिक इस नंबर पर सीधे कॉल कर सकते हैं। डिजिटल साक्ष्य: जाम की स्थिति या गलत पार्किंग की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। किसी समय बस्तर का नाम सुन ही जेहन में केवल घने जंगल और माओवाद की दहशत उभरती थी। जिले के दरभा ब्लॉक का कोलेंग गांव भी एक ऐसा ही इलाका था, जहां विकास की किरणें नक्सली साये और दुर्गम रास्तों के कारण पहुंचने से कतराती थीं, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। कभी गोलियों की गूंज के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में अब की-बोर्ड की टिक-टिक और डिजिटल लेनदेन की गूंज सुनाई दे रही है। इस परिवर्तन की कहानी गांव के ही एक शिक्षित युवा संतोष कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। हायर सेकेंडरी तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत धरमपुरा के विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर दीपक विश्वकर्मा नामक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस काे उसने बताया कि सुसराल में पत्नी और बच्चे से मिलने नहीं देने के कारण मोबाइल टॉवर पर चढ़ना बताया, पुलिस की समझाइश के बाद बाद युवक काे सकुशल उतरा गया। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी दीपक विश्वकर्मा का आज सुबह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दीपक गुस्से के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि पंडित रविशंकर त्रिपाठी जी का जीवन जनसेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि उनके विचारों और कर्मठता की जीवंत प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने की दिशा…
विशेषज्ञों द्वारा स्टेट कॉमन्स कन्विनिंग चर्चा के बाद जो तथ्य निकल कर आएंगे वे राज्य के नीति निर्माण में होंगे सहायक दो दिवसीय छत्तीसगढ़ कॉमन्स कन्विनिंग कार्यशाला का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव बोरा ने कहा कि कॉमन्स पर जनजातिय समुदायों के अटूट विश्वास उनके सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल जंगल, जमीन, संस्कृति और पर्यावरण, विरासत संरक्षण एवं संवर्धन में कॉमन्स की प्रभावी भूमिका है। उन्होंने न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की बात करें तो स्थानीय लोग नीति-कार्यान्वयन में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतिगत बदलाव के लिए सरकार एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित अन्नदाता किसानों और स्थानीय जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं न केवल बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को नई गति भी देंगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर को सरगुजा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वर्षों बाद लुंड्रा की धरती पर इतनी बड़ी…
पुनर्वास केंद्र के 116 आत्मसमर्पित युवाओं का बना मतदाता कार्ड खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब लोकतंत्र से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्र में निवासरत 116 हितग्राहियों का मतदाता परिचय पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनाकर उन्हें मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। जिला शासन के इस सकारात्मक कदम से अब ये पुनर्वासित युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का चयन कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टी बी स्क्रीनिंग किया जा रहा है साथ में टी बी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टी बी के लक्षण,उपचार,बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है। इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 8 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के साजा जनपद अंतर्गत ग्राम केहका निवासी बिहारी पिता दुखित की जीवन यात्रा आज एक प्रेरणादायक कहानी बन चुकी है। कुछ वर्ष पहले तक उनका परिवार एक छोटे से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा था, जहाँ हर दिन संघर्ष और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। मिट्टी की दीवारें और खपरैल की छत मानसून के मौसम में बड़ी परेशानी का कारण बनती थीं, जिससे पूरा परिवार भय और असुविधा में जीने को मजबूर था। बरसात के दिनों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो जाते थे। छत से टपकता पानी, दीवारों में सीलन और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी में प्राथी राजेन्द्र सोरी पिता लखीराम सोरी निवासी भतवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा मृतक मेहन्दु मरकाम पिता स्व. राजूराम मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी गम्हरी व अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे, मोटर सायकल को मेहन्दु मरकाम चला रहा था, ग्राम बागबेड़ा व ग्राम खुड़ी के मध्य अज्ञात मोटर सायकल में सवार व्यक्ति के द्वारा ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने में प्राण घातक हमला करने से मेहन्दु के सीने में गंभीर चोट आयी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।…

