खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत धरमपुरा के विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर दीपक विश्वकर्मा नामक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस काे उसने बताया कि सुसराल में पत्नी और बच्चे से मिलने नहीं देने के कारण मोबाइल टॉवर पर चढ़ना बताया, पुलिस की समझाइश के बाद बाद युवक काे सकुशल उतरा गया।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी दीपक विश्वकर्मा का आज सुबह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दीपक गुस्से के चलते धरमपुरा विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित मोबाईल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, इस घटना के तत्काल बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पड़ोसियों ने इस मामले की जानकारी युवक की पत्नी को भी दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी कोशिशों के बाद भी युवक नीचे नहीं आया। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। युवक नीचे उतरने का नाम नही ले रहा था, वही इस दौरान युवक फोन में लगातार किसी से बात कर रहा था। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस घंटाे प्रयास करती रही। पुलिस की समझाइश के बाद बाद युवक काे सकुशल उतरा गया।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


