Author: Khabar World

नई दिल्ली। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुप्रीम फैसला’ सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों का नसबंदी करके कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। देश के शीर्ष न्ययालय ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के निर्देश दिए। देश के शीर्ष न्यायालय ने साथ ही हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 6-7 लोगों को हिरासत में रखा है। उनसे पूछताछ जारी है। गया बिहार के मूल निवासी राहुल कुमार रजक उतई क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर था। बुधवार की रात्रि उसकी एक लकड़ी का व्यवसाय करने वाले के साथ कुछ बातों पर विवाद हुआ था उसकी जबर्दस्त धुनाई की गई। बेहोशी की हालत में उतई बस स्टैंड में उसे फेंक कर आरोपी भाग खड़े हुए।सुबह लेबर कांट्रेक्टर राहुल कुमार रजक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज 5 नवंबर 2025 को देव दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन विशेषरूप से भगवान शिव की पूजा करने का महत्व है। क्योंकि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा पर ही राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचार से बचाया था। त्रिपुरासुर ऐसा राक्षस था, जिसका वध असंभव था। वह एक नहीं बल्कि तीन राक्षस था, जिस कारण उसे त्रिपुरासुर कहा जाता है। त्रिपुरासुर का वध करने के कारण ही भगवान शिव का एक नाम त्रिपुरारी पड़ा। वहीं कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरासुर का वध किया गया, इसलिए इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम…

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेला दूसरा वनडे मैच क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 59 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया। जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है। तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पाकिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना सकी। सलमान अली आगा 106 गेंद पर 69 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने…

Read More

नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म पहले ही एक सक्सेसफुल साबित हो चुकी है, और इसके मौजूदा परफॉर्मेंस को देखते हुए, ऐसा लगता है कि फिल्म में अभी भी दम बाकी है और ये अभी कई और करोड़ कमाने वाली है। चलिए यहां जानते हैं इस रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है? ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 17वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।…

Read More

नई दिल्ली। गेंदा फूल हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उपचार में उपयोग होता है। डॉक्टर एस एन तिवारी ने इसके औषधीय गुणों को स्किन, रक्त शोधन और आंखों के लिए लाभकारी बताया है। कई फूलों में मनभावन सुगंध और सुंदरता के साथ-साथ कई प्रकार के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। प्राचीन काल में जब आधुनिक दवाएं विकसित नहीं हुई थीं। तब इन्हीं फूलों का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता था। ऐसा ही एक फूल गेंदा है, जिसे आज भी आयुर्वेद में विशेष स्थान दिया जाता है। हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी गेंदा फूल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में नवजात शिशु का शव मिला। मौदहापारा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से लाश छोड़ने वाले की पहचान कर रही है। अज्ञात लोग यह शव को पालिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास डस्टबीन में फेंक गए थे। डाक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय एक बार हाउस में जनदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। जन समस्याओं के निराकरण का यह पाक्षिक कार्यक्रम अप्रैल म‌ई में सुराज अभियान शुरू होने के बाद से स्थगित किया गया था। इसके बाद इसकी दोबारा शुरूआत 13 नवंबर से होने की खबर है। इसे लेकर सीएम सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री साय एक बार फिर से अपने हाउस में जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। संगठन की व्यवस्था अनुसार कैबिनेट के सभी मंत्रियों की भी पिछले माह ठाकरे परिसर में बैठक शुरू की थी। जो राज्योत्सव और बिहार चुनाव की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वन्देमातरम 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब है कि इस वर्ष वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वंदे मातरम बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर सात नवंबर 1875 को लिखा गया था। पीएम मोदी ने किया ट्वीट पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महाराष्ट्र की महिला ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आरोपी महिला ने 3 दोस्तों को तंत्र-मंत्र से पैसे को 10 गुना लालच दिया था। झांसे में फंसाकर शातिर महिला ने उनसे 5 लाख 22 हजार रुपए ठग लिए और फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जालम चंद जैन (ग्राम खैरा), मुकुंद राम साहू (ग्राम कोचेरा) और संत कुमार साहू (ग्राम फुलझर) की आपस में दोस्ती है। इनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने झांसा दिया कि उनके पैसे तंत्र-मंत्र…

Read More