खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महाराष्ट्र की महिला ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आरोपी महिला ने 3 दोस्तों को तंत्र-मंत्र से पैसे को 10 गुना लालच दिया था। झांसे में फंसाकर शातिर महिला ने उनसे 5 लाख 22 हजार रुपए ठग लिए और फरार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जालम चंद जैन (ग्राम खैरा), मुकुंद राम साहू (ग्राम कोचेरा) और संत कुमार साहू (ग्राम फुलझर) की आपस में दोस्ती है। इनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने झांसा दिया कि उनके पैसे तंत्र-मंत्र के जरिए 10 गुना कर दिए जाएंगे। तीनों दोस्त इस लालच में आ गए और कुल 5 लाख 22 हजार रुपये इक्ट्ठा कर लिए।
नींबू लेने गया साथी और महिला हो गई फरार
तीनों दोस्तों ने यवतमाल, महाराष्ट्र की रहने वाली आरोपी महिला मंदा पासवान को राजनांदगांव से बालोद के गंज पारा बुलाया। महिला ने उनसे दो मटके मंगवाए। उसने एक मटके में पूरा पैसे 5 लाख 2 हजार रुपये डाला और दूसरे को खाली रखा। महिला ने पैसे को 10 गुना करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात कही और मटकों को दोस्तों के एक साथी के साथ कचहरी तक लेकर गई। वहां पहुंचकर महिला ने कहा कि तंत्र-मंत्र के लिए नींबू की आवश्यकता पड़ेगी। जैसे ही दोस्तों का साथी नींबू लेने गया, शातिर महिला मौका देखकर मटके में रखे सारे पैसे लेकर फरार हो गई।
ठगी का अहसास होने पर तीनों दोस्तों ने तत्काल बालोद पुलिस को मामले की सूचना दी। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही गिरफ्तारी कर लेने का आश्वासन दिया है।
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत


