Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे वे मंत्रालय में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11:15 बजे वे नया रायपुर स्थित IIIT पहुंचेंगे, जहां ‘मेक इन सिलिकॉन – नेशनल सिंपोजियम ऑन एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री साय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर जाएंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे वे सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वंदे मातरम्…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत* KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी वर्ग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा निरंतर की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि…
मत्स्य पालन से बढ़ेगी ग्रामीण आय- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मत्स्य विभाग के स्टॉल पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत दो हितग्राहियों को पिकअप वाहन की सौगात दी। इस योजना के अंतर्गत 10-10 लाख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स थीम आधारित स्टॉल में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्टॉल में प्रदर्शित पारंपरिक मोटे अनाजों, प्रसंस्कृत उत्पादों और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी लेकर उन्होंने कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की। विभागीय प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारत की मिलेट्स क्वीन सुलहरी बाई बैगा रहीं। जिन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिलेट्स से बना आकर्षक गुलदस्ता भेंट किया। सुलहरी बाई मूल रूप से डिंडोरी जिले के ग्राम सीलपीडी की निवासी हैं और पिछले कई वर्षों से 150 से अधिक प्रकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप में 65 लाख रुपये की गबन के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी गगन जयपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सारागांव रोड स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में कार्यरत नीरज कुमार साहू ने अपने पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज कुमार साहू के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक 65 लाख रुपये का गबन किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20i सीरीज का चौथा टी20 मैच गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त हासिल की। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर से पहले ही 119 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने चौथा टी20 मैच 48 रन से अपने नाम…
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिए विस्तृत दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासन के निर्देशानुसार वंदे मातरम के 150 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बेमेतरा जिले में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों, नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को इस आयोजन को गरिमामय और उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम चार चरणों में संपन्न होगा प्रथम चरण: 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण: 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण: 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), तथा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही हैं । स्व सहायता समूह की सदस्य कलाबत्ती पोयाम, मंगतीन, कमली कश्यप, प्रमिला ठाकुर और शोभा बघेल ने अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर “लखपति दीदी योजना” के अंतर्गत सफलता की नई ऊचाइयां हासिल की हैं। तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत भडिसगाँव के निवासी और उजाला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती कलाबत्ती पोयाम और मंगतीन, जो पहले सीमित आय से परिवार का भरण-पोषण करती थीं, आज कृषि कार्य और पशुपालन से सालाना लाखों की आमदनी अर्जित कर रही हैं। समूह से जुड़कर बिहान योजना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक सिरहसार भवन बस्तर की सांस्कृतिक, धार्मिक और परंपराओं के निर्वहन के पहचान का प्रतीक है, जहां बस्तर दशहरा पर्व के दौरान मुख्य रस्म डेरी गड़ाई, जोगी बिठाई एवं बस्तर गोंचा महापर्व के अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ प्रभु नौ दिनों तक विराजमान रहते हैं । यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि बस्तर की प्राचीन परंपराओं से भी सीधा जुड़ा हुआ है। परंतु इन पारंपरिक आयोजनों के पश्चात टेम्पल स्टेट द्वारा सिरहसार भवन को कपड़ों की बिक्री (सेल) जैसे व्यवसायिक उपयोग हेतु दिया जाना, आम नागरिकों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष फणीश दुबे, प्रदेश सचिव भौम सिंह नाग ने आज गुरूवार काे राजीव भवन में हुई बैठक में किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से एग्रीस्टेक पंजीयन में हो रही देरी और वनाधिकार पट्टाधारियों का पंजीयन नहीं होने के कारण किसानों को धान बेचने से वंचित होना पड़ रहा है, इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर से जिले के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र पर पांच सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जो किसानों की समस्याओं को मौके…

