खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप में 65 लाख रुपये की गबन के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी गगन जयपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सारागांव रोड स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में कार्यरत नीरज कुमार साहू ने अपने पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज कुमार साहू के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक 65 लाख रुपये का गबन किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुख्य आरोपी नीरज साहू को साइबर तकनीक की मदद से रायपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2022 से पंप में काम कर रहा था और मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पूरी रकम गबन कर ली। उसने स्वीकार किया कि अधिकांश रकम जुआ और सट्टे में हार गया तथा कुछ रकम अपने पिता और भाई को ट्रैक्टर की किस्त भरने के लिए दी।
Trending
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख


