नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20i सीरीज का चौथा टी20 मैच गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त हासिल की।
मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर से पहले ही 119 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने चौथा टी20 मैच 48 रन से अपने नाम किया।
दरअसल, IND vs AUS 4th T20 Match में पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम को ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही अटैकिंग मोड में नजर आ रहे थे, लेकिन 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से वह 28 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बने।
वहीं, अभिषेक के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने टीम की पारी को संभाला। नंबर-3 पर शिवम दुबे को प्रोमोट किया गया। दुबे ने मैदान पर गिल के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। दुबे को नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया।
दुबे के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। सूर्या 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेलकर सस्ते में पवेलियन लौटे। मैच में शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हुए। वह अर्धशतक बनाने से चूक गए।
एक ही ओवर में जम्पा ने भारत को दिए 2 जख्म
मैच में एडम जम्पा ने भारतीय टीम को एक ही ओवर में दो बड़े जख्म दिए। उन्होंने तिलक वर्मा को पांच रन और जितेश शर्मा को तीन रन के निजी स्कोर पर चलता किया। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने मैच का रुख पलट दिया। सुंदर ने मैच में 3 विकेट लिए और कंगारुओं के जबड़े से मैच छीन लिया। 168 रन का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को मिचेल मार्श (30) और मैथ्यू शॉर्ट (25) की मदद से अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने मिलकर 37 रन जोड़े, लेकिन ये रन बनाने के लिए उन्होंने 5 ओवर भी लिए।
इस बीच सूर्या ने अर्शदीप, जसप्रीत और वरुण का इस्तेमाल करते हुए पावरप्ले को शांत रखा। इस रन चेज में टीम को शुरुआत तो ठीक मिली, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। टिम डेविड से एक बड़ी ुारी की उम्मीद थी, लेकिन शिवम दुबे ने उनका और कप्तान मिचेल मार्श का बड़ा विकेट लेकर मेजबानों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपने दबाक को बरकरार रखा और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ।
मैच में भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 विकेट लिए और उन्होंने मैच को पलट दिया। एक पल को ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम मैच को जीत लेगी, लेकिन सुंदर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।उनके अलावा शिवम दुबे, अक्षर पटेल को 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप-बुमराह और वरुण को एक-एक सफलता मिली।
Trending
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख


