Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
Author: Khabar World
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अचानक पहुंचे सुकमा के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज अचानक सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में समस्त ग्रामवासी और पूर्वर्ती से संबंध रखने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा एवं बारसे देवा के परिजन भी शामिल हुए। जिसमें माड़वी हिड़मा की माता श्रीमती माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता श्रीमती बारसे सिंगे भी शामिल थीं। उनके साथ बारसे देवा के परिवार से चाचा बारसे ढुंगा, भाई बारसे भीमा, बारसे सन्ना, बारसे आमता, बारसे…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने माओवादियों से हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बीजापुर जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभागार में बीजापुर और सुकमा जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा समाज प्रमुखों, मांझी, चालकी, गायता, पुजारी और पटेलों से संवाद किया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर को अमन, चैन, शांति और सुरक्षा के साथ विकास के पथ पर अग्रसर करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार हर हाल में बस्तर को हिंसा मुक्त करने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। आदेश में आशीष कुमार अग्रवाल को महिला एवं बाल विकास विभाग, शबीहा परवीन खान को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ज्योति पटेल वित्त विभाग, स्नेहा यादव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और मुकेश शाकार को सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाया गया, जहां 9 नवंबर को भाठागांव इलाके में पुलिस ने सुरक्षा के बीच उसका जुलूस निकालते हुए स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उस समय वीरेंद्र को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आज पुलिस ने एक बार फिर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत से आगे की जांच के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में अब ठंड महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवक-युवतियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दंतेवाड़ा में पंचायत सचिव के पद पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा के जारी विज्ञप्ति अनुसार ग्राम पंचायत सचिवों के कुल 06 पदों में अनुसूचित जनजाति के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति के लिए 01 पद पर भर्ती हेतु दिनांक 28 नवंबर 2025 सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। भर्ती हेतु विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाईट https://dantewada.nic.in/ जिला पंचायत दन्तेवाड़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। यहां के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। अधिकारी किसान की जमीन की फौती दर्ज करने और नामांतरण के लिए अवैध रकम मांग रहा था। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है। फौती दर्ज कर रिकॉर्ड में उसका और उसके भाई-बहनों का नाम…
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 55687 गरीब परिवारों का आवास स्वीकृत प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत 678 विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों का बनेगा आवास खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के विकास की दिशा में सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ यह योजना देश के हर उस नागरिक तक छत पहुँचाने का प्रयास किया है, जिसके सिर पर अब तक अपना घर नहीं था। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इस योजना ने गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा किया है, साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के घने वनों से आच्छादित आदिवासी बहुल इलाके बस्तर में पेयजल व्यवस्था हेतु किए जा रहे पहल के फलस्वरूप अब ग्रामीण अंचलों में पेयजल प्रबंधन में जनसहभागिता सुनिश्चित हो रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं के तहत हजारों हैंडपंप, नल कनेक्शन और सोलर पंप स्थापित किए गए हैं, जिससे हर घर में सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। यह उपलब्धि न केवल पेयजल की दिक्कतों से मुक्ति दिला रही है, बल्कि स्वास्थ्य और विकास की नई कहानी लिख रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस…
मुख्यमार्ग से जुड़कर सड़क रास्तों से सरई ग्राम तक पहुंच रहा विकास खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल और बैगा बाहुल्य क्षेत्र जो कभी सड़कों के आभाव में विकास से वंचित थे अब वहां विकास की नई किरण पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब ऐसे दुर्गम ग्राम भी सड़क मार्ग से जुड़ रहे हैं, जहां पहले पहुंचना बेहद कठिन था। जिले के बोड़ला विकासखंड के सरई गांव तक वर्तमान में सड़क का निर्माण पूरा किया गया है। इस सड़क निर्माण से यहां रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति 51 बैगा परिवारों के 371 सदस्यों को…

