Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

    May 10, 2026

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
    • स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
    • छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
    • सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
    • आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
    • रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
    • सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
    • वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बस्तर में पेयजल प्रबंधन: 25 वर्षों की विकास यात्रा और ‘हर घर जल’ का साकार होता सपना
    बस्तर

    बस्तर में पेयजल प्रबंधन: 25 वर्षों की विकास यात्रा और ‘हर घर जल’ का साकार होता सपना

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 10, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के घने वनों से आच्छादित आदिवासी बहुल इलाके बस्तर में पेयजल व्यवस्था हेतु किए जा रहे पहल के फलस्वरूप अब ग्रामीण अंचलों में पेयजल प्रबंधन में जनसहभागिता सुनिश्चित हो रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं के तहत हजारों हैंडपंप, नल कनेक्शन और सोलर पंप स्थापित किए गए हैं, जिससे हर घर में सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। यह उपलब्धि न केवल पेयजल की दिक्कतों से मुक्ति दिला रही है, बल्कि स्वास्थ्य और विकास की नई कहानी लिख रही है।
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस पहल की शुरुआत कम आबादी वाले गांवों से हुई, जहां हैंडपंप पेयजल का मुख्य स्रोत बने। बस्तर जिले के कुल 614 ग्रामों में 5,106 बसाहटें हैं, और यहां 13,928 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इन हैंडपंपों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मूलभूत सिद्धांतों के तहत पेयजल योजनाओं का सावधानीपूर्वक क्रियान्वयन और रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और स्रोतों का संरक्षण हो सके।
    नल जल प्रदाय योजना ने शहरी सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाया। जिले में 140 नलजल योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं, जो प्रति व्यक्ति प्रति दिवस 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराती हैं। इससे ग्रामीणों को साफ पानी की आसान पहुंच मिली है। वहीं जल जीवन मिशन द्वारा बस्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के 614 ग्रामों में 630 योजनाओं का क्रियान्वयन कर कुल 1,71,885 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जाना है और 543 उच्च क्षमता के जलागारों का निर्माण प्रस्तावित है। जिले में अब तक 306 उच्च क्षमता के जलागार निर्मित किये जा चुके हैं और कुल 79,390 घरों में नल कनेक्शन प्रदाय कर जलापूर्ति किया जा रहा हैं। यह मिशन न केवल पानी पहुंचा रहा है, बल्कि समुदाय को जल संरक्षण के लिए जागरूक भी कर रहा है। जिससे स्थानीय समुदाय भी इस मुहिम में शामिल होकर सक्रिय सहभागिता निभा रहा है।
    सौर ऊर्जा पर आधारित योजनाएं इस क्रांति का एक और नवीन पहलू है। सोलर आधारित योजना के अंतर्गत 718 सोलर ड्यूल पंप स्थापित किए गए। जल जीवन मिशन के तहत 992 नए सोलर पंप प्रस्तावित हैं, जिनमें से 828 पहले ही स्थापित हो चुके हैं और 164 प्रगति पर हैं। कुल 60 सोलर आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जो पर्यावरण अनुकूल और विश्वसनीय पेयजल स्रोत प्रदान कर रही हैं।
    जल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए विभाग ने मूलभूत दायित्वों को निभाया है। प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप स्थापित करना और पानी की जांच सुनिश्चित करना इनमें शामिल है। जिले में जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित है, जहां 11 पैरामीटरों पर जल गुणवत्ता की जांच की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से प्रशिक्षित जल बंधु द्वारा नियमित जांच की जा रही है, ताकि पानी की शुद्धता बनी रहे। मूलभूत अधिकारों के तहत, प्रत्येक नागरिक को पेयजल प्राप्ति का अधिकार है, और लोगों को पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सावधान रहने की अपील की गई है।
    यह 25 वर्षीय यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन हर घर जल को साकार कर रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये योजनाएं न केवल जल संकट हल कर रही हैं, बल्कि आदिवासी समुदायों को सशक्त बना रही हैं। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण इलाके में यह सफलता अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है। आने वाले वर्षों में और अधिक सोलर पंप और नल कनेक्शन जोड़कर, जिला पूर्ण रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए सशक्त बनेगा। यह कहानी पानी की बूंदों से जीवन की नई धारा बहाने की है बस्तर अब सूखे की छाया से मुक्त होकर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

    May 9, 2026

    कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला

    May 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,342

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,219
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

    By Khabar WorldMay 10, 20262

    *वायरल वीडियो में हितग्राही के उड़ीसा में निवासरत होने के कारण आवास सर्वे में नहीं…

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

    May 10, 2026

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026

    आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी

    May 9, 2026

    रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.