खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में अब ठंड महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है।
यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में अच्छी ठंड होने का अलर्ट जारी किया है। अंबिकापुर, पेंड्रा, मरवाही, समेत सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चलने की पूरी संभावना बनी हुई है।
रायपुर में रात में बढ़ी ठंडी
अक्टूबर के पहले पखवाड़े में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद रायपुर का मौसम अब पूरी तरह बदल गया है। नवंबर के आते ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। इस समय राजधानी का औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। नवंबर में औसतन सिर्फ 8.2 मिमी वर्षा दर्ज होती है और आसमान आमतौर पर साफ रहता है।
रायपुर में पिछले सप्ताह से हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो गई है, जिससे रात के समय नमी घटने और ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 72 प्रतिशत और शाम के समय करीब 53 प्रतिशत दर्ज की गई। सतही हवाएं शांत हैं, जिससे रात में ठंड और अधिक महसूस हो रही है।
रविवार को आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। बिलासपुर में पारा 13.6 डिग्री, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 13.8 डिग्री, अंबिकापुर में 11.8 डिग्री और जगदलपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक जिस तरह से नवंबर के शुरुआती महीने में सर्दी का दौर शुरू हुआ है, उससे माना जा रहा है कि इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ना नवंबर महीने से ही शुरू होने की संभावना है।
Trending
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


