खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाया गया, जहां 9 नवंबर को भाठागांव इलाके में पुलिस ने सुरक्षा के बीच उसका जुलूस निकालते हुए स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उस समय वीरेंद्र को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा था।
रिमांड अवधि पूरी होने पर आज पुलिस ने एक बार फिर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत से आगे की जांच के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को मंजूर कर लिया। अब वीरेंद्र तोमर को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
अगली पेशी 14 नवंबर को निर्धारित की गई है। इस दौरान पुलिस को उम्मीद है कि वीरेंद्र से पूछताछ में सूदखोरी के नेटवर्क, अवैध वसूली के मामलों और उससे जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।
रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी के खिलाफ थाना तेलीबांधा और पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध वसूली से संबंधित करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रूबी तोमर “विस्टों फाइनेंस” नामक ग्रुप बनाकर उगाही करता था। इससे पहले की गई तलाशी में आरोपी के घर से अवैध हथियार भी जब्त किए गए थे।
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर दोनों जून महीने से फरार थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर में लगातार छापेमारी की। आरोपी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और बार-बार ठिकाने बदल रहे थे, जिससे पुलिस को लोकेट करने में दिक्कत हो रही थी। आखिरकार, रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर में रूबी तोमर को ट्रैक कर उसकी रेकी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास


