Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘सुशासन तिहार’ के तहत कांकेर जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजू एस. भी मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मांदरी के हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे चौपाल स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने चारपाई में बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम साय ने ग्रामवासियों को कई विकासकार्यों की सौगात दी। इस मौके पर कांकेर विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कांकेर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गौशाला का लोकार्पण किया तत्पश्चात उन्होंने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए स्व-सहायता समूह के महिलाओं ने अपने समूह के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। इसी तरह मेहनत से कार्य करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बकरी पालन को लाभकारी बताते हुए इस कार्य को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर ‘रेड डॉट’ अभियान की शुरुआत की गई। महापौर मीनल चौबे ने अभियान का पोस्टर विमोचन कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर निगम मुख्यालय के महात्मा गांधी सदन के सभा कक्ष में ‘मासिक धर्म स्वच्छता एवं सेनेटरी अपशिष्ट का पृथक्करण के प्रति जागरुकता’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागी लाल रंग की साड़ी एवं सूट पहनकर आईं। रेड डॉट अभियान के अंतर्गत निगम द्वारा वर्ष भर विभिन्न स्वच्छता जागरुकता संबंधी गतिविधियां एवं आयोजन किए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को डीआरजी ओ जवानों ने 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली संगठन के सबसे सर्वाेच्च पद पर रहे महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित 28 नक्सलियों काे मुठभेड़ में ढेर कर दिया था । इसके बाद दक्षिण बस्तर सब जोनल के प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली विकल्प ने 25 मई काे एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू का संगठन के नाम संदेश का जिक्र करते हुए बताया गया है कि अप्रैल और मई के पुलिस के बड़े अभियानों का अंदेशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा को मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए इसे कांग्रेस बचाओ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि कैसे कांग्रेस को बचाया जाए, इसके लिए यात्रा निकाल रही है। मंत्री रामविचार नेताम ने जातिगत जनगणना के प्रारूप की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने घूम-घूम कर देश को गुमराह करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी अनर्गल बातें करते रहती है, उनका मुद्दा छीन गया। पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करके भी दिखाते हैं। पीएम मोदी शिलान्यास भी करते हैं, और उद्घाटन भी करते हैं। इसलिए कांग्रेस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक…
*97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर रायगढ़ जिले में अनेक महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 93…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर lमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता लीला देवी साहू (उम्र लगभग 60 वर्ष) की बुधवार 28 मई को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने निवास के पीछे स्थित बाड़ी में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आकर उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार में रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले पांचों छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की इस सफलता पर बधाई देते हुए सभी को लैपटाप प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने छात्रों से कहा कि आप सभी ने न सिर्फ अपने परिवार व स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे अपना सफल कैरियर बनाएं।…

