खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को डीआरजी ओ जवानों ने 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली संगठन के सबसे सर्वाेच्च पद पर रहे महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित 28 नक्सलियों काे मुठभेड़ में ढेर कर दिया था । इसके बाद दक्षिण बस्तर सब जोनल के प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली विकल्प ने 25 मई काे एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू का संगठन के नाम संदेश का जिक्र करते हुए बताया गया है कि अप्रैल और मई के पुलिस के बड़े अभियानों का अंदेशा हमें पहले से थी, लेकिन सुरक्षित जगह में जाने के लिए महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राज तैयार नहीं थे, उन्हाेनेे अपनी सुरक्षा काे लेकर कहा था कि मेरे बारे में आप लोगाें काे चिंता नहीं करना, मै ज्यादा से ज्यादा और दो या तीन साल इस जिम्मेदारी को निभा सकता हू, युवा नेतृत्व के सुरक्षा पर ध्यान देना है।
नक्सली प्रवक्ता विकल्प द्वारा नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू के संगठन के नाम संदेश में उसकी मौत को शहीद के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास की कड़ी आलोचना करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि यह दशकों की हिंसा को महिमामंडित करने वाला झूठा प्रचार है। नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजु कोई शहीद नहीं था, बल्कि वह आतंक और हिंसा के युग का मुख्य सूत्रधार था, जिसने हजारों निर्दोष आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की हत्या करवाई, और सैकड़ों सुरक्षाबलों को आईईडी धमाकों और घात लगाकर किए गए हमलों में मौत के घाट उतारा । ऐसे व्यक्ति को जननायक के रूप में चित्रित करना न केवल भ्रामक है, बल्कि उन वीरों और नागरिकों का घोर अपमान है जिन्होंने बस्तर की शांति और समृद्धि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्हाेने कहा कि नक्सली संगठन के महासचिव के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब पूरा नक्सल संगठन नेतृत्व विहीन हाे गया है। नक्सली संगठन टुकड़ों में बिखर चुका है, यह प्रेस वक्तव्य नक्सली कैडरों के गिरते मनोबल को संबल देने की विफल कोशिश है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


