खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर ‘रेड डॉट’ अभियान की शुरुआत की गई। महापौर मीनल चौबे ने अभियान का पोस्टर विमोचन कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर निगम मुख्यालय के महात्मा गांधी सदन के सभा कक्ष में ‘मासिक धर्म स्वच्छता एवं सेनेटरी अपशिष्ट का पृथक्करण के प्रति जागरुकता’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागी लाल रंग की साड़ी एवं सूट पहनकर आईं। रेड डॉट अभियान के अंतर्गत निगम द्वारा वर्ष भर विभिन्न स्वच्छता जागरुकता संबंधी गतिविधियां एवं आयोजन किए जाएंगे।
महापौर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी देश में स्वच्छता अभियान के सारथी हैं। आज स्वच्छता की जागरुकता जन-जन तक पहुंच रही है। एक दौर था जब महावारी के बारे में बात करने से हिचक होती थी लेकिन आज स्वच्छ भारत अभियान से सेनेटरी अपशिष्ट के निपटान पर भी बात हो रही है।‘ महापौर ने कार्यशाला में उपस्थित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, अधिकारियों, विशेषज्ञों, स्वच्छता दीदीयों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील की कि वे सेनेटरी पैड के निपटान की जागरुकता जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि रायपुर को सफाई व सुंदरता में अग्रणी बनाकर स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान प्राप्त किया जा सके।
स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज की ओर…
कार्यशाला में एमआईसी सदस्य (स्वास्थ्य) गायत्री सुनील चंद्राकर ने कहा कि सेनेटरी अपशिष्ट को सामान्य कचरे से अलग रखें। पीले रंग के बैग या विशेष डिब्बों में इनका संग्रहण किया जाए। जब हम मासिक धर्म स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को गंभीरता से लेंगे, तभी हम स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज की ओर बढ़ पाएंगे।
महावारी में स्वच्छता, संतुलित व पौष्टिक आहार भी जरूरी:
कार्यशाला के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका पाठक ने कहा कि महावारी कोई अशुद्धि नहीं बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। महावारी के दौरान स्वच्छता के साथ, संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ हल्के व्यायाम का ध्यान भी रखना चाहिए।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


