Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु रामलला के दर्शन करके आज कवर्धा लौटे 69 श्रद्धालुओं का स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सतविंदर पाहुजा, नरेन्द्र मानिकपुरी एवं योगेश चंद्रवंशी ने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह स्वागत उनकी तीर्थयात्रा को और भी विशेष और स्मरणीय बना गया। उन्होंने अयोध्या दर्शन के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि भगवान…
छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई सार्थक चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य…
सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गाय चराने गए एक बुजुर्ग चरवाहे को बाघ ने शिकार बना लिया। पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय गुनीराम यादव एक दिन पहले रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंतित होकर उनकी खोजबीन शुरू की और रात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक 14 वर्ष का नाबालिग मोहम्मद फैजल (14) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग आज रविवार सुबह फुटबॉल खेलने गया हुआ था। वहां वॉर्मअप करते वक्त नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि प्राथमिक तौर पर यह हार्ट अटैक लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी…
बीजापुर में RSS का शताब्दी संकल्प: 100 वर्ष के इतिहास संग 562 बस्तियों में ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारी
दिसंबर तक चलेगा व्यापक संपर्क अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 23 मंडलों के स्वयं सेवक हर गांव और हर हिंदू परिवार तक पहुंचकर संघ के 100 वर्ष के इतिहास, कार्य और भावी संकल्पों की जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में जिले के सभी 23 मंडलों और उनकी 562 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। गृह संपर्क अभियान का लक्ष्य जिले के हर हिंदू परिवार तक पहुंचना है। इसमें सर्व समाज का सहयोग लिया जा रहा है। इस अभियान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में सुरक्षाबलों ने अब करेंगुट्टा पहाड़ पर एक नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप स्थापित किया है। इस कदम से नक्सल विरोधी अभियानों को गति मिलेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत होगी। यह कैंप दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित किया गया, जहां सड़क संपर्क का अभाव, कठिन चढ़ाई, आईईडी और घात लगाकर हमला करने का खतरा तथा पानी की कमी जैसी चुनौतियां थीं। 22 नवंबर की रात को सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों के साथ ताड़पाला में स्थापित सुरक्षा कैंप में रात्रि…
28 से 30 नवंबर नवा रायपुर में होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में होने वाली डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की मीटिंग सिविल लाइन के सी-4 बिल्डिंग में जारी है। बैठक में रायपुर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अलग-अलग संभागों के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शामिल हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति और कॉन्फ्रेंस से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौजूद हैं, जो कॉन्फ्रेंस से पहले होने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के कोटा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल की मासूम बच्ची की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची दोपहर के समय घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां रखी खुली पानी की टंकी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगा। ठंड़ीराम बताते हैं कि क्षेत्र में अधिकतर किसान…

