खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के कोटा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल की मासूम बच्ची की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची दोपहर के समय घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां रखी खुली पानी की टंकी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण टंकी में गिर गई। कुछ ही मिनटों में यह मासूम की जिंदगी छीन लेने वाला हादसा साबित हुआ।
जब तक परिजनों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे दौड़ते हुए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा पूरी तरह से आकस्मिक था।
बच्ची की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी संख्या में बच्ची के घर पहुंचे, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम की असमय मौत ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


