खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक 14 वर्ष का नाबालिग मोहम्मद फैजल (14) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग आज रविवार सुबह फुटबॉल खेलने गया हुआ था। वहां वॉर्मअप करते वक्त नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि प्राथमिक तौर पर यह हार्ट अटैक लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्चे का नाम मोहम्मद फैजल (14) है। ये छिंदगढ़ स्थित आत्मानंद स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहद सक्रिय था। हाल ही में आयोजित बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में उसने मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। रविवार को भी वह प्रति दिन की तरह समय पर मैदान पहुंचा था। जहां खेलने से पहले ही अचानक नीचे जमीन पर गिर गया। मैदान के पास मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी माैत हाे गई। फैजल के साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि फैजल पूरी तरह से फिट दिख रहा था। वह रोज सबसे पहले आता था, दौड़ता था, एक्सरसाइज करता था। कभी सांस फूलने या कमजोरी की कोई शिकायत नहीं थी। अचानक हुई इस मौत ने सभी को हैरान और स्तब्ध कर दिया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


