खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु रामलला के दर्शन करके आज कवर्धा लौटे 69 श्रद्धालुओं का स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सतविंदर पाहुजा, नरेन्द्र मानिकपुरी एवं योगेश चंद्रवंशी ने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह स्वागत उनकी तीर्थयात्रा को और भी विशेष और स्मरणीय बना गया। उन्होंने अयोध्या दर्शन के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि भगवान रामलला के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि रामलला का दर्शन हर श्रद्धालु के लिए एक दिव्य और अद्वितीय अनुभव है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रभु रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर इस यात्रा से प्राप्त आध्यात्मिक आनंद को सभी के साथ साझा करें।
श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


