खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं।
पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।
ठंड़ीराम बताते हैं कि क्षेत्र में अधिकतर किसान धान की ही फसल लेते हैं और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही समर्थन मूल्य और आदान राशि से किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार की यह पहल न सिर्फ किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि खेती को और अधिक लाभकारी भी बना रही है। उन्होंने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की और बताया कि पीने के पानी की सुविधा, आराम व बैठने के लिए कुर्सी, छांव की समुचित व्यवस्था है। इन सुविधाओं के कारण किसानों को उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती और वे संतोषपूर्वक धान विक्रय कर सकते हैं।
ठंड़ीराम बिंझवार की यह उपलब्धि बताती है कि यदि मेहनत और सही सहयोग मिल जाए तो खेती न केवल जीवनयापन का साधन, बल्कि समृद्धि का मार्ग भी बन सकती है और अन्य किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा सकता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


