खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गाय चराने गए एक बुजुर्ग चरवाहे को बाघ ने शिकार बना लिया। पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय गुनीराम यादव एक दिन पहले रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंतित होकर उनकी खोजबीन शुरू की और रात में ही थाना चिल्फी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आज सुबह वन विभाग की टीम, ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। खोजबीन के दौरान मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिज़र्व के सुपखार परिक्षेत्र क्रमांक 314, थाना मंडला के गहरे जंगल में एक अधखाया शव मिला। शव की हालत देखकर ही स्पष्ट हो गया कि उस पर किसी बड़े वन्यजीव ने हमला किया है। बाद में परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि शव गुनीराम यादव का ही है। आधे शरीर को बाघ द्वारा नोंचे जाने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव सहित पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सूपखार जंगल में पिछले कुछ समय से बाघ और अन्य हिंसक वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।
वन विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मानवीय-वन्यजीव संघर्ष का गंभीर मामला है। संबंधित परिक्षेत्र से सबूत जुटाए जा रहे हैं और शेर की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


