Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम ने आज विभिन्न गांवों में सघन जांच कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़न दस्ता दल द्वारा मंडी अधिनियम के तहत अब तक कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 218 क्विंटल धान जप्त किया गया है। आज की कार्रवाई…
भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी: राज्यपाल डेका जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ देश के करोड़ों आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु आज अम्बिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम पाढ़ी निवासी बुलबुलराम पिता सुजानिक एक साधारण किसान हैं। जिनका जीवन-यापन मुख्य रूप से कृषि एवं गौवंशीय पशुपालन पर आधारित है। वे अधिक पशु पालन करना चाहते थे, परंतु उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर रखने के लिए पक्के शेड की अनुपलब्धता थी। खुले में पशुओं को रखने से न केवल सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न होते थे, बल्कि दुग्ध उत्पादन एवं पशुसेवा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। बुलबुलराम की यह समस्या तब दूर हुई जब उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…
शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ श्रमिकों को समय पर मिले श्रमिकों के कल्याण हेतु नवा रायपुर में कार्यशाला को आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन नवा रायपुर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित लैब-राइट कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाए चलाई जा रही है। इन योजनाओं का त्वरित लाभ श्रमिकों को समय पर मिले इस उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए श्रम विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। श्रम मंत्री देवांगन ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला…
ऑनलाइन टोकन, सुगम खरीदी व त्वरित भुगतान से किसानों में खासा उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान खरीदी अब रफ्तार पकड़ चुकी है। खरीफ वर्ष 2025 के तहत बीते 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के अंतर्गत 5 दिनों में अब तक जिले में 64 हजार 61 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 1377 किसानों ने खरीदी केंद्रों में पहुंचकर अपना धान बेचा है। धान खरीदी पर किसानों को 11.81 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। शासन ने किसानों की सुविधा के लिए खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगर गांव के निवासी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता-पुत्र और भतीजे सहित 2 परिवार के लोग शामिल थे। आज गुरूवार काे पिता-पुत्र और भतीजे की एक साथ चिता जली। वहीं दो अन्य परिवार के लोग इन दोनों भाइयों को एक साथ दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान लखनराम मंडावी (40), भूपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की चिता एक साथ जलाई गई। लखनराम मंडावी और भूपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं। वहीं नूतन मांझी (18) और शत्रुघ्न मांझी (26)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में पांचवें दिन भी धान खरीदी केंद्र बंद रहा। धान बेचने के उद्देश्य से केंद्रों पर पहुंचने वाले किसान निराश होकर लौट गए। किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की कटाई के बाद बेचने की पूरी तैयारी कर वे रोजाना खरीदी केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीदी व्यवस्था चरमराने का मुख्य कारण सहकारी समिति प्रबंधकों और उनके कर्मचारियों की हड़ताल है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों और वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर धान खरीदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि,अब तक ये कर्मचारी खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। देश के कुख्यात नक्सली हिड़मा के मुठभेड में मारे जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (न्यू डेमोक्रेसी) ने नक्सलियाें की तर्ज पर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें न्यू डेमोक्रेसी के सचिव सूर्यम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हिडमा और अन्य साथियों को मुठभेड़ में नहीं बल्कि उन्हें यातनाएं देकर हत्या की गई है। हम सरकार से अपील करते हैं कि, इसकी न्यायिक जांच करवाई जावे। प्रेस नोट में कहा गया है कि, हिड़मा को मुठभेड़ में नहीं बल्कि पकड़कर यातनाएं देकर उसकी हत्या की गई है। उसके बाद शव को पूर्वी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रदेश में धान खरीदी का सिलसिला जिले के सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से जारी है। भरारी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम सेमरा के किसान रमेश साहू ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्र में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही टोकन कटने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि वे 8 एकड़ में धान की खेती करते है। वे इस वर्ष 82 क्विंटल धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, उन्होंने…
महासमुंद के भलेसर गांव का 120 किसानों ने किया भ्रमण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पाम योजना संचालित है। जिले में ऑयल पाम की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं को देखते हुए इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दिशा में ऑयल पाम किसानों को आर्थिक सहायता के साथ तकनीकी मार्गदर्शन को बढ़ावा देने के लिए जिले के 120 किसानों के द्वारा कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के तहत् महासमुंद के ग्राम भलेसर में कृषक मुकेश चंद्राकर जी के ऑयल पाम प्रक्षेत्र में उद्यानिकी विभाग एवं…

