Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। भारतीय बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। विशेष रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके संग्रहण का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिले के 34,033 परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण के बदले कुल 9 करोड़ 41 लाख 73 हजार रूपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से क गई। 100 प्रतिशत डिजिटल भुगतान से न केवल व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि संग्राहकों का वन विभाग पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 15 समितियां कार्यरत है इनमें सबसे अधिक मारडूम की समिति ने तेंदूपत्ता संग्रहण किया वहीं छिंदगांव की समिति ने सबसे कम संग्रहण…
जो भी हिंसा का रास्ता छोड़कर लौटना चाहते हैं, उसके लिए पुनर्वास का दरवाज़ा खुला रहेगा – सुंदरराज पी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी यानी पीएलजीए के 25 वर्ष पूरे होने पर नक्सलियों की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 17 पेज का एक संदेश बुकलेट जारी कर बीते 11 महीने का ब्योरा दिया है। इस बुकलेट के जरिए नक्सलियों ने बताया है कि 2025 में कगार युद्ध ने उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों को साल 2025 में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, उनके बड़े लीडर इसी साल मारे गए। नुकसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा…
नक्सली संगठन भी अब यह स्वीकार करने लगे 31 मार्च 2026 तक खत्म हाे जाएगा नक्सलवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन में बड़ी हलचल देखी जा रही है। बिखरते नक्सली संगठन इसी बीच पहली बार एमएमसी जोन ने हथियार छोड़ने की इच्छा जताते हुए तीन राज्यों की सरकारों से 15 फरवरी 2026 तक थोड़ा संयम बरतें और अपने सुरक्षा बलों के अभियान को रोकें। केंद्र सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। नक्सली संगठन भी अब यह स्वीकार करने लगे हैं कि केंद्रीय गृह…
*पुलिस ने पकड़ी 5 गाड़ियों में भरा सैकड़ों टन अवैध कोयला आखिर किस खदान से और कैसे निकलकर आया?* KWNS -रमेश अग्रवाल , रायगढ़। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे की कारी छापर कोल साइडिंग से अवैध कोयले से भरी लगभग 5 गाड़ियों को बीती रात घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है! धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने की कार्यवाही की पुष्टी,कहा आरोपियों को बख्शा नही जायेगा, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है! घरघोड़ा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है,लेकिन इस मामले में पुलिस को किस खदान से और खदान से कैसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी (Cyber Fraud) के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने कथित तौर पर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक उद्योगकर्मी दंपत्ति से ₹1,08,44,025 की ठगी की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। ठगी की रकम और विस्तार का ब्यौरा विवरण आंकड़ा ठगी की गई कुल राशि ₹1,08,44,025 (एक करोड़ आठ लाख चवालीस हजार पच्चीस रुपये) ठगी की अवधि 20…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित द्वारा राज्य के वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से विभिन्न वनोपज और औषधीय पौधों को खरीदकर उनका संग्रहण एवं प्रसंस्करण किया जा रहा है। इनसे तैयार होने वाले हर्बल उत्पाद ‘छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड’ के नाम से निर्मित किए जा रहे हैं, जिनका उपयोग लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बना रहा है प्रसंस्करण कार्य जामगांव एम, पाटन स्थित केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई लगभग 111 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है। यहां स्थापित प्रसंस्करण इकाई क्रमांक-01 में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। रिसामा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ओडिशा निवासी एक युवक को ट्रॉली बैग में गांजा लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 9 किलो 668 ग्राम अवैध गांजा मिला है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। 22 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि टांगरपाड़ा, तोरा, बरगढ़ ओडिशा का रहने वाला शखील बाग नाम का युवक गांजा लेकर दल्लीराजहरा जाने वाली लोकल ट्रेन से रिसामा पहुंचेगा और आगे इसे अंडा इलाके में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली में कुख्यात माओवादी हिड़मा के समर्थन में हुई नारेबाजी पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बच्चा बताया और कहा कि वह दिल्ली में बैठकर बस्तर की हालात को नहीं समझ सकते। वे जिस बस्तर को खुशहाल बता रहे हैं, वहां वे कभी गए ही नहीं हैं। वह उन सभी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स से अनुरोध करते हैं कि वे एक बार बस्तर आएं और यहां की स्थिति को देखें। वह खुद ही पूरी व्यवस्था करेंगे। बहरहाल, दिल्ली में कुख्यात माओवादी हिड़मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बलरामपुर जिले में SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक कुमार यादव को SIR के तहत गणना पत्रक के वितरण और संग्रहण की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक 237, फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक अशोक यादव…

